Total Pageviews

Saturday, April 20, 2019





#यादव बन्धु आप के प्रतिभानुसार जो सम्मान दे वहाँ कार्य करिये-किसी दल विशेष का मोह त्यागे-विजय शंकर यादव
#कोई दल या सरकार आप का नुकसान नही करेगी। इस देश का कानून सबको सुरक्षा देता।
यूपी के जागरूक बुद्धिजीवी यादवों को सोचना होगा। कि वो जिस दल को ज्यादा सपोर्ट करते है। उस दल ने अपने परिवार के 8 सदस्यों को सांसद का चुनाव लड़ा रहा है। आज आप लोगो का नुकसान वही दल ज्यादा कर रहा है जिसे आप अपना सबसे ज्यादा फाल्वर समझते है। क्या आपने सोचा है कभी यदि नही तो सोचना सुरु कीजिये। क्या आप की पीढ़ियां सिर्फ एक परिवार के सेवा करने की लिए समर्पित रहेगी। या उनको उनके प्रतिभानुसार जगह मिलेगा। उस दल के अंध भक्त यादव अपने पोस्टो के माध्यम से डरवाने का कार्य करते है कि यदि इस कथित दल की सरकार चली जाए तो दूसरी सरकारे आप को नुकसान पहुचायेगी। ये गलत है। आप सर्वे कर के देख लीजिये गा तो आप को पता चलेगा कि सबसे  फर्जी मुकदमे की कार्यवाही यादवों पर हुई है तो उसकी समर्थित दल के सरकार में! 
यादवो के एक समूह वोट पर एक परिवार बहुत ही सुनियोजित ठंग से राज कर रहा है। इसके दल के जिलाकमेटी ओ पर आप नजर डाले तो इसके जिलाध्यक्ष भी निचले स्तर पर खूब परिवार वाद को चलाते है। अपने घर परिवार के सदस्यों को पद देते है। यदि कोई जागरूक यादव नेता विरोध कर दिया तो उस को तरह से यातनाओं से गुजरना पड़ता है। मैं इस दल की गन्दी सोच व गन्दी राजनीति का शिकार युवा रहा हु। मेरा प्रयास है कि यूपी के जागरुक  यादव बन्धु अपनी ताकत को पहचाने और अपने प्रतिभा नुसार कार्य करे। कोई सरकार या दल आप का नुकसान नही करेगी। हमारे देश का कानून सबको सुरक्षा देता है। 
अंधभक्त यादवो को आज हमारा ये पोस्ट बहुत ही बुरा लगेगा। उनसे मेरा प्रश्न है। एक परिवार से 8 सदस्य चुनांव क्यो लडेगा। यदि एक परिवार से दो सदस्य चुनांव लड़ता है तो मुझे कोई एतराज नही।

Friday, April 19, 2019

#भारत के पूर्व चुनांव आयोग डॉ.एस वाई कुरैशी जी बहुत ही जागरूक अधिकारी है। मुझे याद है 2012 में ओबरा विधान सभा का चुनाव लड़ रहा था। सोनभद्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा/जिला प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर से प्रचार करने पर रोक लगा दी गयी थी। उस चुनांव लड़ रहे सारे प्रत्यासी इस हिटलर वादि नीति से दुःखी थे पर विरोध करने का साहस न कर सके। 
मैं निर्दल प्रत्यासी के रूप में आयोग को लाउडस्पीकर की मांग को लेकर आंदोलन की नोटिस दे दिया। मेरी नोटिस से खफा सोनभद्र जिला निर्वाचन अधिकारी मुझपे बड़ी कार्यवाही करने जा रहा था। मैं पीछे नही हटा। मुख्य निर्वाचन आयोग महोदय से बात किया। बताया कि  मैं निर्दल प्रत्यासी हु। आप ने हमे जब सिंम्बल दिया मुझे प्रचार करने के लिये मात्र 8 दिन मिले। मैं कैसे 5 लाख मतदाताओ के पहुँचूँगा। उंन्होने जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए। तीन लाउडस्पीकर लगा कर प्रचार करने की अनुमति प्रदान की।उस समय की प्रकाशित खबर संग्लन।। आज उंन्होने वर्तमान चुनांव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। तो हम भी वर्तमान चुनांव आयोग से पुछना चाहते है कि हेलीकॉप्टर का जांच करने मात्र से क्यो किया बर्खास्त देश की जनता को बताए।
विजय शंकर यादव
सामाजिक कार्यकर्ता/छात्र नेता