Total Pageviews

Saturday, April 20, 2019





#यादव बन्धु आप के प्रतिभानुसार जो सम्मान दे वहाँ कार्य करिये-किसी दल विशेष का मोह त्यागे-विजय शंकर यादव
#कोई दल या सरकार आप का नुकसान नही करेगी। इस देश का कानून सबको सुरक्षा देता।
यूपी के जागरूक बुद्धिजीवी यादवों को सोचना होगा। कि वो जिस दल को ज्यादा सपोर्ट करते है। उस दल ने अपने परिवार के 8 सदस्यों को सांसद का चुनाव लड़ा रहा है। आज आप लोगो का नुकसान वही दल ज्यादा कर रहा है जिसे आप अपना सबसे ज्यादा फाल्वर समझते है। क्या आपने सोचा है कभी यदि नही तो सोचना सुरु कीजिये। क्या आप की पीढ़ियां सिर्फ एक परिवार के सेवा करने की लिए समर्पित रहेगी। या उनको उनके प्रतिभानुसार जगह मिलेगा। उस दल के अंध भक्त यादव अपने पोस्टो के माध्यम से डरवाने का कार्य करते है कि यदि इस कथित दल की सरकार चली जाए तो दूसरी सरकारे आप को नुकसान पहुचायेगी। ये गलत है। आप सर्वे कर के देख लीजिये गा तो आप को पता चलेगा कि सबसे  फर्जी मुकदमे की कार्यवाही यादवों पर हुई है तो उसकी समर्थित दल के सरकार में! 
यादवो के एक समूह वोट पर एक परिवार बहुत ही सुनियोजित ठंग से राज कर रहा है। इसके दल के जिलाकमेटी ओ पर आप नजर डाले तो इसके जिलाध्यक्ष भी निचले स्तर पर खूब परिवार वाद को चलाते है। अपने घर परिवार के सदस्यों को पद देते है। यदि कोई जागरूक यादव नेता विरोध कर दिया तो उस को तरह से यातनाओं से गुजरना पड़ता है। मैं इस दल की गन्दी सोच व गन्दी राजनीति का शिकार युवा रहा हु। मेरा प्रयास है कि यूपी के जागरुक  यादव बन्धु अपनी ताकत को पहचाने और अपने प्रतिभा नुसार कार्य करे। कोई सरकार या दल आप का नुकसान नही करेगी। हमारे देश का कानून सबको सुरक्षा देता है। 
अंधभक्त यादवो को आज हमारा ये पोस्ट बहुत ही बुरा लगेगा। उनसे मेरा प्रश्न है। एक परिवार से 8 सदस्य चुनांव क्यो लडेगा। यदि एक परिवार से दो सदस्य चुनांव लड़ता है तो मुझे कोई एतराज नही।

No comments: