Total Pageviews

Saturday, August 24, 2019

#प्रभु श्री कॄष्ण जी का जीवन प्यार धर्म व मित्रता को समर्पित रहा-विजय शंकर यादव #संसार को गीता का सन्देश देने वाले प्रभु श्री कृष्ण का आज जन्मदिवस सभी मानव जन मना रहे है। प्रभु का जीवन चरित्र मानव को प्रेणना देता है। कर्म की प्रधानता को महत्व देते हुए प्रभु ने धर्म ग्रन्थ गीता में कहा कि फल व परिणाम की चिंता छोड़ मानव अच्छे कर्म करे। धर्म के रास्ते पर चले। अधर्म व बुराई का कड़ा विरोध करे। प्रभु ने कहा कि बुराई के रास्ते पर चलने वालों दुसरो को कष्ट पहुचाने वालो का कभी भला नही हो सकता। आज आध्यात्मिक मजबूती का सबसे बड़ा माध्यम गीता है। जिसके कथन को हर किसी ने स्वीकार किया। आध्यत्मिक परिचर्चा में धर्म ग्रन्थ गीता के उल्लेखों पर प्रकाश डाला कर ही आध्यत्मिक प्रवचनों की नींव पड़ी है। प्रभु जी का जीवन प्यार धर्म मित्रता को समर्पित रहा। हम ऐसे देवत्व प्रभु की आराधना करते है उनको नमन करते है निवेदन करते है कि मानव जीवन का कल्याण करे रक्षा करे। ।।।ॐ माता रुक्मणि राधे कृष्ण मंडप की तरफ से आप को प्रभु श्री कृष्ण जन्म आष्टमी की बधाई!! विजय शंकर ग्वाल https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3208037245878262&id=100000160555856

No comments: